Betul Today News: धर्मांतरण के विरोध में चिचोली रहा बंद, फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
Betul Today News: Chicholi remained closed in protest against religious conversion, absconding accused arrested
Betul Today News: बैतूल धर्मांतरण के विरोध में हिंदू संगठनों ने सोमवार को चिचोली बंद का आह्वान किया था। दोपहर तक बाजार में दुकानें बंद रही। व्यापारियों ने बंद को समर्थन करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। विरोध को देखते हुए पुलिस भी पूरे समय मुस्तैद रही। धर्मांतरण करने वाले एक फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। चिचोली थाना क्षेत्र के चिरापाटला गांव के कहार मोहल्ले में शनिवार को मिशनरी से जुड़े पांच लोगों द्वारा एक ही परिवार के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को प्राप्त हुई। तत्काल हिंदू संगठन के लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी गई। मौके पर जाकर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस को एक धर्म संबंधित प्रचार-प्रसार संबंधित पुस्तकें भी प्राप्त हुई। धर्मांतरण के मामले को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर जमकर विरोध कर थाने के घेराव किया। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धर्मांतरण के मामले में एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी सोमवार को गिरफ्तारी की है। सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार घटना के दिन गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जमानत मिलने से हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और चिचोली बंद का आह्वान कर दिया।
- Betul Bus Strike News: सरकार के नये कानून का विरोध, बसों के थमे पहिए, आमजन परेशान
तीन बजे तक बंद रही दुकानें
हिंदृू संगठनों ने चिचोली बंद का आह्वान किया था। इसका असर बाजार में देखने को मिला। सुबह से दोपहर तीन बजे तक सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। दुकानें बंद होने के कारण आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग सामान खरीदने के लिए परेशान होते रहे। बंद के दौरान कहीं विरोध न हो जाए जिसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। दोपहर तीन बजे के बाद दुकानें खुलना शुरू हुई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों का कहना है कि कुछ लोग गरीब आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण करवा रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करें। कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में हिंदू संगठन के लोगों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की रहेगी।
इनका कहना
-धर्मांतरण के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। हिंदू संगठनों ने चिचोली बंद का आह्वान किया था। यह बंद शांतिपूर्वक रहा।
– गोपाल घासले,थाना प्रभारी चिचोली



