Betul Crime News Today: लव ट्रायंगल बना युवक की हत्या का कारण, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul Crime News Today: Love triangle became the reason for the murder of a young man, two accused arrested

Betul Crime News Today: बैतूल गंज थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लव ट्रायंगल में दो युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 19 दिसंबर को सुबह बैतूल हमलापुर हनुमान मंदिर के सामने रोड के किनारे एक नवयुवक का शव पड़े होने की सूचना 100 डायल पर मिलने पर गंज पुलिस व एसडीओपी बैतूल मौके पर पहुँचकर मौके पर कार्यवाही प्रारम्भ की गई। मृतक की पहचान पंकज यदवंशी पिता राजेश यदुवंशी उम्र 19 साल निवासी हरन्या थाना बोरदेही के रूप में हुई। घटना की गंभीरता पूर्वक जाँच हेतु एसपी सिध्दार्थ चौधरी, एएसपी कमला जोशी, सुश्री शालिनी परस्ते अनु अधिकारी(पुलिस) बैतूल व्दारा थाना गंज को मामले की विवेचना हेतु निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पंकज यदुवंशी के सिर, चेहरा, पैर में आई चोंटो व मृत्यु का कारण ज्ञात करने हेतु विवेचना की गई। जहाँ मृतक का शव मिला था वहा लगे सीसीटीव्ही फुटेज व तकनीकी पूर्ण सुक्ष्मता से विवेचना की गई।  विवेचना के आधार पर मृतक की बालिका दोस्त के बारे में जानकारी प्राप्त हुई।  बालिका से पूछताछ की गई जिसमें दो युवक  देवेन्द्र यादव व हेमंत यादव का नाम सामने आया दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपियों के विरुध्द  धारा 364,302,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रेम प्रसंग में की गई हत्या 
 गंज पुलिस व्दारा शीघ्रता से आरोपी हेमंत यादव व देवेन्द्र यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी हेमंत की बालिका दोस्त से मृतक पंकज के साथ प्रेम संबंध थे। 18 दिसंबर को रात्रि में करीब 09 बजे आरोपी हेमंत यादव ने मृतक पंकज को अपनी बालिका दोस्त के साथ बालिका के कमरे पर देख लिया। हेमंत यादव ने अपने साथी देवेन्द्र के साथ पंकज को बालिका दोस्त के रुम से मोटरसायकल में बीच में बैठाकर अपहत कर मलकापुर रोड पर स्थित माचना नदी के पास ले गये। जहाँ आरोपी हेमंत एवं देवेन्द्र ने मृतक पंकज के साथ हाथ मुक्के से एवं जमीन में गिराकर मारपीट कर मृतक पंकज को घायल कर मरा समझकर छोड़कर वहा से भागकर अपने हास्टल चले गये। आरोपियों की निशादेही पर घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक पंकज के मोबाईल को माचना नदी में सर्च कराया गया है। आरोपी देवेन्द्र से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल बरामद की जाकर आरोपी हेमंत यादव पिता माखन यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम रानीडोंगरी थाना आमला व आरोपी देवेन्द्र यादव पिता दीनू यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम देहलवाड़ा थाना बोरदेही को 21 दिसंबर  को गिरफ्तार किया जाकर ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है।
उक्त मामले का खुलासा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गंज देवकरण डेहरिया, विवेचक उपनिरी रवि शाक्य, सउनि जी.पी. बिल्लोरे, आर. अनिरुध्द, दुर्गेश चौरे, उत्कर्ष चौधरी, मनोज कोलारे, आकाश, संतराम, नरेन्द्र प्रआर, भारती राजपूत, सायबर सेल राजेन्द्र धाड़से, दीपेन्द्र एफएसएल प्रभारी आबिद अंसारी की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button