Assembly Election Exit Poll Betul 2023: एग्जिट पोल में आमला विधानसभा से भाजपा और भैंसदेही से कांग्रेस प्रत्याशी मार सकते बाजी

Assembly Election Exit Poll Betul 2023: In the exit poll, BJP candidate from Amla Assembly and Congress candidate from Bhainsdehi can win.

Assembly Election Exit Poll Betul 2023: एग्जिट पोल में आमला विधानसभा से एक बार फिर भाजपा बाजी मार सकती है। वही भैंसदेही से कांग्रेस उम्मीदवार के जितने की संभावना है। सांध्य दैनिक साँझवीर टाईम्स द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए एग्जिट पोल में आमला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ योगेश पंडाग्रे को 88 से 91 हजार वोट मिलने की संभावनाएं है। वही कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे 68 से 70 हजार वोट मिलने के संभावना है। ज्ञात है कि साँझवीर टाईम्स ने गांव- गांव एवं वार्डो में जाकर एग्जिट पोल किया है। पोल में भाजपा प्रत्याशी को 54.5 प्रतिशत और कांग्रेस प्रत्याशी को 41.7 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।
भैसदेही में धरमू के जीतने की संभावना
साँझवीर टाईम्स के एग्जिट पोल भैंसदेही विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी के जीतने की संभावना जताई है। वैसे तो भैसदेही में चतुर्थ कोणीय मुकाबला है। इसके बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी  यहां बाजी मारते दिखाई दे रहे हैं। पोल के मुताबिक कांग्रेस के उम्मीदवार धरमू सिंह को 1 लाख से अधिक वोट मिलने की संभावना और भाजपा के महेंद्र सिंह चौहान को 96 हजार के लगभग वोट मिलने की संभावना है। बताया गया कि भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में साँझवीर की टीम ने 200 से अधिक गाँवो में जाकर सर्वे किया है। भैसदेही से कांग्रेस प्रत्याशी को 45.8 और भाजपा को 43.5 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। यह जयस को 6.4 और निर्दलीय को 4.4 प्रतिशत वोट मिलने की संभावनाएं है। यह पोल है नतीजे 3 दिसंबर 2023 को होने वाली मतगणना में मिलेंगे। 

Related Articles

Back to top button