Betul Crime News Today: बहू- बेटे को कमरे में बंद कर वृद्धा के पास से लुटे जेवरात, आभूषण सहित 12 लाख लेकर गए बदमाश
Betul Crime News Today: After locking the daughter-in-law and son in the room, the miscreants looted the jewelery from the old woman and took away Rs 12 lakhs along with the jewellery.
Betul Crime News Today: बैतूल बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात कोतवाली महज 200 मीटर की दूरी पर चोरों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए करीब 12 लाख के जेवर और नकदी की लूट कर डाली। घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर में घुसे चोरों ने सो रही वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन खींच ली और हाथों में पहनी चूड़ियां तक उतार ली। महिला के चिल्लाने पर उसका मुंह दबाकर मारपीट भी की गई। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। रात्रि में ही पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि चोरों की संख्या 4 से 5 थी। इनमें से कुछ घर के भीतर थे तो कुछ बाहर चेहरे पर कपड़ा बांधकर खड़े थे। घर में अंदर घुसे दो चोर काले कपड़े पहने हुए थे।
बेटे-बहु को कमरे में किया बन्द
घटना को लेकर पीड़ित विकास सिट्टू गोठी ने बताया कि रात्रि लगभग 3 बजे चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे थे। चोर सीधे माताजी चंदन बाला गोठी के कमरे में पहुंचे जहां दो अलमारियों में रखे कुछ जेवर और नगदी निकाल ली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने नीचे दो रही माताजी और बच्चों पर किसी स्प्रे का इस्तेमाल किया था, लेकिन माताजी की नींद खुलते ही उन्होंने उनका मुंह दबा दिया और मारपीट करते माताजी के गले से चेन और हाथों में पहनी चूड़ियां उतार ली। इस दौरान मैं और पत्नी ऊपरी हिस्से में बने अपने कमरे में सो रहे थे। चिल्लाने की आवाज सुनकर जैसे ही हम उठे कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द था। इसी बीच चोर भागने में सफल हो गए। और माताजी ने ऊपर आकर दरवाजा खोला। चोरों ने दो कमरों में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी पर हाथ साफ किया है।
फेरी वालों पर पड़ोसियों ने जताया शक
घटना को लेकर पड़ोसियों ने बताया कि शहर में इन दिनों बाहरी शहरों से बड़ी संख्या में फेरी वालो की आमद हुई है। जो शहर के अन्य इलाकों में किराए के मकान लेकर रह रहे हैं। संभावना है कि यह फेरी वाले रोजाना गली मोहल्ले में घूम घूम कर समान बेचने के साथ साथ रेकी कर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हों। जबकि जिनके मकान में यह किराए से रह रहे हैं उन्हें पुलिस थाने में इसकी जानकारी देनी होती है। हो सकता है कि यह चोरी की घटना इसी का हिस्सा हो।
कीमती सामान ले गए चोर
पीड़ित विकास गोठी ने बताया कि पुलिस के कहे अनुसार उन्होंने चोरी किये गए समान की सूची पुलिस को सौंपि है। इसमें सोने की 4 चूड़ी वजन 60 ग्राम, चैन 1 नग वजन 30 ग्राम, पैदल सेट 1 वजन10 ग्राम, सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र वजन 15 ग्राम, 1 चैन वजन 10 ग्राम, अंगूठी 1 वजन 15 ग्राम, नगद 1 लाख 50 हजार, बच्चे की गुल्लक, ओर एक मोबाइल शामिल है।
इनका कहना है…
लूट जैसी कोई घटना नही है। नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर आभूषण लेकर गए है। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।
आशीष सिंह पवार कोतवाली थाना प्रभारी बैतूल



