Betul Today News: वाहन चैकिंग के समय पुलिस को मिले 5 लाख से अधिक रुपये, पुलिस जांच में जुटी
Betul Today News: Police found more than Rs 5 lakh at the time of vehicle checking, police engaged in investigation.
Betul Today News: विधानसभा चुनाव को देखते हुये पुलिस की चैकिंग जारी है। जिले की सीमा पर अंर्तराज्य चैक पोस्ट वाहन चैकिंग हेतु लगाये गये है। जहां 24 घंटे डियूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी मुस्तैदी से आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रहे है। जानकारी के अनुसार 6 नवम्बर को रात करीबन 10 बजे वाहन चैकिंग के दौरान सालवड अंतर्राराज्य चैक पोस्ट पर लगे कर्मचारी अधिकारी जिला बल से सउनि राजद सिंह सोलंकी आरपीएफ के आर. रामराज मीणा, रिजवान खान के द्वारा वाहन क्र. एमएच 04 जोडी 5936 के मलिक जावेद पिता रशीद खान उम्र 36 साल निवासी मोरशी महाराष्ट्र के वाहन की चैकिंग के दौरान बैग में नगद 5 लाख 74,950 रुपये नगद मिलने से सालवड चैक पोस्ट में एफएसटी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शुभम खरते के सहयोग जप्ती की कार्यावही की गई। नगदी 5,74,950 रुपये मिलने से जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जाती है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी राजन उड़के चालक आर. क्र. 559 किशोर साहू सालवड चैक पोस्ट में लगे जिला बल से सउनि राजेंद्र सिंह सोलंकी आरपीएफ के आर. रामराज मीणा, रिजवान खान, मुतलाई विधान सभा 129 से लगे एफ एस टी से कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शुभम खरते। प्र. आर. दिनेश निर्मादा की भूमिका सराहनीय रही।



