Betul Hadsa News: खेत की जुताई करते समय पलटा ट्रेक्टर, किसान की दबने से दर्दनाक मौत

Betul Hadsa News: Tractor overturns while plowing the field, farmer dies due to crushing

Betul Hadsa News: जिले के थाना झल्लार अंतर्गत भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिमोरी के कोटमी गांव में विगत 3 नवम्बर शुक्रवार की रात अपने खेत में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में  कोटमी निवासी किसान संदीप 
पिता मंगरु सिरसाम की ट्रेक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  ट्रेक्टर के
बीच में लकड़ी का ठूठ आने से
पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी झल्लार मनोज उइके स्टाप के साथ मौके पर रात में ही पहुँच गये।  पुलिस ने  ग्रामीणों कीमदद  से ट्रेक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इधर कोटमी गांव में मातम पसरा हुआ है । परिजनों के रो रो कर
बुरे हाल है

Related Articles

Back to top button