Betul Mandi Bhav 2 November 2023: आज 2 नवम्बर 2023 के बैतूल मंडी भाव, मंडी में उपज की बंपर आवक
Betul Mandi Bhav 2 November 2023: Betul Mandi Bhav today 2 November 2023, bumper arrival of produce in the market. Feedbac
Betul Mandi Bhav 2 November 2023: गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 21 हजार 860 बोरे रही। सबसे ज्यादा मक्का 14 हजार 724 और 3 हजार 388 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3700 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में बड़ी आवक
कृषि उपज मंडी में उपज की आवक बढ़ गई है सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। अब वक्त अधिक बढ़ गई लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ेगी। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।


