Betul Cold News: 30 नवम्बर 1970 में बैतूल में था सबसे कम 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान, इस वर्ष ठंड के तेवर कम
Betul Cold News: Betul had the lowest minimum temperature of 2.6 degrees on November 30, 1970, this year the intensity of cold is less.
Betul Cold News: मौसम विभाग भोपाल में पिछले कई वर्षों के तापमान और वर्षा की जानकारी उपलब्ध कराई है। नवंबर माह में कौन से वर्ष में इतना तापमान रहा विस्तार से जानकारी दी है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक माह नवम्बर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त हो जाने के बाद मौसम सामान्यतः शांत होता है। इस माह में आकाश सामान्यतः साफ या हल्के बादलों से घिरा दिखाई देता है। अक्टूबर के समान इस माह में उमस महसूस नहीं होती है। रात्रि के तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। मानसून की आर्द्र हवाओं की जगह उत्तरी हवाएं ले लेती है सुबह सामान्यतः सुहावनी एवं शांत होती है। उत्तरी भारत से होकर जाने वाली पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बेतुल । में कभी-कभी तेज बौछारें होती है। बहुत कम अवसरों पर सुबह के समय कोहरा भी होता है, जिससे दृश्यता में कमी देखने को मिलती है।इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस तथा औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस होता है। इस माह की औसत वर्षा 22.1 मि.मी. है तथा वर्षा के दिनों की औसत संख्या 1.8 है। इस माह में सापेक्ष आर्दता 72% 56% तक होती है। गर्जन के दिनों की औसत संख्या । सतही हवाएं सामान्यतः शांत से आती है।
उच्चतम अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस 13 नवम्बर 2020 को दर्ज किया गया। 2 उपलब्ध अभिलेख के आधार पर बैतूल का इस माह निम्नतम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस 30 नवम्बर 1970 को दर्ज किया गया। सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 189.5 मि.मी. सन 1948 को दर्ज किया गया और 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 126.4 मि.मी. 24 नवम्बर 1977 को दर्ज किया गया।




