Gold Silver Price Today: आज सोना- चांदी के दामों में कोई विशेष बदलाव नही, जानें 10 ग्राम सोने के दाम
Gold Silver Price Today: There is no significant change in the prices of gold and silver today, know the price of 10 grams of gold.

Gold Silver Price Today: आज मंगलवार को सोने- चांदी के दाम स्थिर रहे। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार 31 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 61,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 61238 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71805 रुपए प्रति किलो रही। आज मंगलवार 31 अक्टूबर 2023 को सोने- चांदी के दाम में कमी बढ़ोतरी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 56094 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45928 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 कैरेट वाले सोने के दाम 35824 रहे।


