Chandra Grahan News 2023: शरद पूर्णिमा पर चन्द्रग्रहण का साया, जाने कब बना सकेंगे खीर

Chandra Grahan News 2023: Shadow of lunar eclipse on Sharad Purnima, know when we will be able to make kheer

Chandra Grahan News 2023: बैतूल शनिवार को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस बार शरद पूर्णिमा पर चन्द्रग्रहण का साया है। ऐसे में कई लोग असमंजस्य में है कि चन्द्रग्रहण में खीर बना पाएंगे या नहीं। चन्द्रग्रहण के समय खीर बनाना अशुभ माना गया है। 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा( Sharad Purnima) मनाई जाएगी। इसी दिन रात के समय चन्द्रग्रहण भी लग रहा है। जानकारी के मुताबिक चन्द्रग्रहण रात 1 बजकर 6 मिनट से शुरू हो गया और देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। चन्द्रग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। शरद पूर्णिमा के दिन रात में ही खीर बनाने की भी परम्परा है। मान्यता है कि जब रात के 12 बजते है तब शरद पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा से अमृत बरसता है, लेकिन इस बार इसी समय चन्द्रग्रहण का साया बना रहेगा। ऐसे में ज्योतिषों का कहना है कि चन्द्रग्रहण रात को 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद लोग खुले आसमान के नीचे खीर बना सकते है। खीर का सेवन अगले दिन सुबह स्नान के बाद किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को चन्द्रग्रहण समाप्त होने तक का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही लोग शरद पूर्णिमा मना पाएंगे। 
जगह-जगह बनेगी खीर
शरद पूर्णिमा के मौके पर इस बार चन्द्रग्रहण का साया जरूर है, इसके बावजूद जगह-जगह खीर बनाकर शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। लोगों को इस बार शरद पूर्णिमा मनाने के लिए इस बार रतजगा करना होगा। हालांकि कई जगह सार्वजनिक स्थानों पर चन्द्रग्रहण के बाद खीर बनाई जाएगी और शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। शरद पूर्णिमा को लेकर दूध की अधिक मांग रहेगी। कई लोगों ने दूध के लिए पहले से ही आर्डर दे दिया है, ताकि समय पर परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button