Gold Silver Price: आज सोना -चांदी के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने एक तोला सोने के दाम
Gold Silver Price: Today the price of gold and silver increased again, know the price of one tola gold

Gold Silver Price: सोना- चांदी( Gold- Silver) के दामों में आज बुधवार फिर बढ़ोतरी हुई है। नवरात्र में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार 18 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 59000 प्रति 10 ग्राम अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 59636 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71847 रुपए प्रति किलो रही। बुधवार 18 अक्टूबर 2023 को सोने चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 54627 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 44727 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है।


