World Cup 2023 Bharat Vs Pakistan Match: वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत
World Cup 2023 Bharat Vs Pakistan Match: There will be a fierce clash between India and Pakistan in the World Cup cricket match on 14 October.

World Cup 2023 Bharat Vs Pakistan Match: वर्ल्ड कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के मैच होने वाला है। दोनों टाइम गुजरात पहुँच चुकी है। खिलाड़ियों द्वारा खूब पसीना बहाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।
मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। धड़ाधड़ टिकट बुक हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां कड़े इंतजार किए गए हैं। सुरक्षा को लेकर यहाँ NSG, RAF, होमगार्ड सैनिक और गुजरात पुलिस तैनात रहेगी। करीब 1.30 लाख क्षमता वाले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
भारतीय टीम– रोहित शर्मा ( कप्तान) ईशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रविंद्र चंद्र अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शामी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, शुभम गिल शामिल है।
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप- कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उस्मा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, , मोहम्मद वसीम जूनियर शामिल है।



