Betul Vande Bharat Train Time Table: कौन- कौन से दिन चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जाने कितना लगेगा किराया
Betul Vande Bharat Train Time Table: On which days the Vande Bharat train will run, know how much the fare will be
Betul Vande Bharat Train Time Table: बैतूल स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज मिला है। ट्रेन की शुरुआत तो हो गई लेकिन अभी भी लोगों के दिमाग मे कई सवाल घूम रहे है। आज सभी सवालों का कंफ्यूज दूर करेंगे। वंदे भारत ट्रेन इंदौर से नागपुर और नागपुर से इंदौर चलेगी। ट्रेन का भोपाल, इटारसी और बैतूल में स्टॉपेज दिया है। अन्य कही भी स्टेशन पर ट्रेन नही रुकेगी।ट्रेन रविवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से नागपुर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन इटारसी पर सुबह 10.35 बजे पहुँचेगी। यहां से ट्रेन 11.58 बजे बैतूल और 2.30 बजे नागपुर पहुँचेगी। बैतूल से नागपुर का सफर ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। नागपुर से ट्रेन 3.20 बजे चलेगी 5.23 बजे बैतूल पहुँचेगी। इटारसी रेलवे स्टेशन पहुंचने का टाइम 6:50 बजे का है। जानकारी के अनुसार इंदौर से भोपाल आने का वंदे भारत का किराया ऐसी चेयरकार का 810 और एग्जीक्यूटिव चेयर का 1510 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। अभी बैतूल में किराया की जानकारी अपलोड नही हुई है। शाम तक किराया तय होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक इंदौर से भोपाल आने में जितना किराया लगता है लगभग उतना ही किराया भोपाल से बैतूल आने में लगेगा। क्योंकि दूरी लगभग एक जैसी है। वंदे भारत ट्रेन उन लोगों के लिए सबसे अच्छी है जो कम समय में सफर तय करना चाहते हैं।



