Betul Today News: बैतूल को मिली मेडिकल कालेज की बड़ी सौगात, हेमंत खंडेलवाल की मेहनत लाई रंग, वंदे भारत ट्रेन का मिला स्टापेज
Betul Today News: Betul got a big gift of medical college, Hemant Khandelwal's hard work paid off, Vande Bharat train got a stoppage.
Betul Today News: बैतूल जिले को मेडिकल कॉलेज कॉलेज की बड़ी सौगात मिली है। जिले वासियों को लंबे समय से मेडिकल कॉलेज का इंतजार था। यह बातें पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने पत्रकार वार्ता में कही है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में सुबह 11.30 बजे पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में संसाद, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला, आमला विधायक डॉ योगेश पंडागरे मौजूद थे। श्री खंडेलवाल ने बताया कि 100 शीट एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज स्वीकृति मिली है। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिले वासियों को बैतूल में ही बेहतर उपचार मिल पाएगा। मेडिकल कालेज को लेकर बैतूल कलेक्टर पत्र जारी हो गया है। श्री खंडेलवाल ने बताया 25 एकड़ जमीन की जरूरत है। जमीन की तलाश की जा रही है। राज्य शासन ने बैतूल जिले में 100 एम.बी.बी.एस. सीट प्रवेश क्षमता के चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना किये जाने हेतु सिद्धांतः निर्णय लिया है। चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना नेशनल मेडिकल कौंसिल के नियमो अंतर्गत की जाती है। नेशनल मेडिकल कौंसिल के नवीन नियमानुसार चिकित्सा महाविद्यालय हेतु 25 एकड़ से अधिक भूमि जिला चिकित्सालय के 10 किलोमीटर के भीतर होनी आवश्यक है। उक्त मापदंडो अनुसार कृपया अपने जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु भूमिचिन्हांकित कर आरक्षित करें। आपके कार्यालय द्वारा की गयी कार्यवाही से शीघ्र इस कार्यालय को अवगत कराएं जिससे की निर्माण एजेंसी द्वारा DPR तैयार करने की कार्यवाही की जा सके।
बैतूल में वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज
बैतूल को वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज मिला है। यह बैतूल वासियों के लिए बड़ी सौगात है। सोमवार को वंदे भारत ट्रेनें 11.30 बजे बैतूल पहुँची। ट्रेन के आगमन को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और आमजन मौजूद थे। ट्रेन के बैतूल पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने चालक और परिचालक का फूल माला से स्वागत किया है।



