Earthquake News Today: देश के 6 राज्यों में महसूस किए भूकंप के झटके, 4.6 रही तीव्रता, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी महसूस किया भूकंप

Earthquake News Today: Earthquake tremors felt in 6 states of the country, intensity was 4.6, earthquake also felt in Gwalior, Madhya Pradesh

Earthquake News Today: भारत के पांच राज्यों में भूकंप आने से हड़कंप पहुंच गया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही। भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल बताया जा रहा है। पहले भूकंप 2:25 बजे पर जिसकी तीव्रता 4. 6 और दूसरा भूकंप का झटका 2:53 पर आया जिसकी तीव्रता 6.2 दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर को दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,  हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किया है। राज्यों में कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोग दहशत में आ गए। भूकंप के झटकों के कारण कई लोग दफ्तर से खुले मैदान की तरफ भागने लगे। जानकारी के मुताबिक हरियाणा में  मंगलवार के दिन दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहाँ  पानीपत, रोहतक, रेवाड़ी, चंडीगढ़ आदि क्षेत्र शामिल है। उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, अमरोहा में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक धरती के आठ किलोमीटर नीचे भूकंप से हलचल दर्ज की है। 
मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के समाचार प्राप्त हुए हैं जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है। जिन भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हुए लोग दशक में आ गए थे। मौसम विभाग भोपाल के वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में कितने जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए हैं इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है जानकारी सामने आने के बाद भी कुछ बता पाएंगे। 

Related Articles

Back to top button