BJP Political News: कांग्रेसी विधायकों पर हेमंत का जबरदस्त प्रहार, कहा विधायक अपने एक काम गिना दे राजनीति छोड़ दूंगा
BJP Political News: Hemant's strong attack on Congress MLAs, said that if the MLA lists one of his works, he will leave politics.
BJP Political News: चुनाव नजदीक आते ही जनप्रतिनिधियों के शब्दों में तेज धार आने लगी है। ठीक ऐसा नजारा भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा आठनेर में हुई सभा में देखने को मिला है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेसी विधायकों पर करारा प्रहार किया है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेसी विधायक अपने कार्यकाल के कोई बड़ा काम बता दे मैं राजनीति छोड़ दूंगा। कांग्रेसी विधायकों ने एक भी काम नही किये है।
पिछले कार्यकाल की बताई उपलब्धियां
श्री खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब बैतूल की पांचों विधानसभा में भाजपा के विधायक थे उस समय बैतूल तेजी से विकास हुआ है। बैतूल जिले में एक मात्र चंदोरा डैम था। भाजपा ने बड़े बड़े डैम बनाकर ऐतिहासिक काम किया है। भाजपा सरकार ने पारसडोह, घोघरी, गढ़ा और निर्गुन डैम का निर्माण किया है। डैम बनाने से जिले के किसानों को सिचाई के लिए पानी मिला रहा है। आठनेर क्षेत्र में भी पर्याप्त पानी किसानों को मिल रहा है। कुछ गांव शेष रह गए हैं उन गांवों जल्द सिंचाई से जोड़ा जाएगा। श्री खंडेलवाल ने कहा कि भैंसदेही मुलताई मार्ग का निर्माण भाजपा की सरकार ने किया है। अस्पताल भवन बने है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि इस बार जिले में भाजपा के पक्ष में लहर है। पांचों विधानसभा में भाजपा की जीत होगी। मप्र में फिर से भाजपा सरकार बनेगी और तेजी से विकास होगा।



