Betul Today News: महिला ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती

Betul Today News: Woman attempted suicide by hanging herself, admitted to district hospital

फ़ोटो सोर्स गूगल( फ़ाइल)

Betul Today News: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाघाटी पारधीढाना की पारधी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पारधीढाना निवासी ताई पति अंकित (55) ने मंगलवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को रात में ही महिला को जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति से विवाद हो गया था। आए दिनों दोनों के बीच विवाद होने से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाने का प्रयास किया। जब महिला ने फांसी लगा ली। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल फंदे से नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि महिला अभी बयान लेने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी। जांच के बाद ही आत्महत्या करने का प्रयास का कारण सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button