Betul Mandi Bhav: आज 5 सितंबर 2023 के बैतूल मंडी भाव: 9 हजार के करीब पहुँचे मूंग के दाम
Betul Mandi Bhav: Today's Betul Mandi Bhav of 5 September 2023: Moong price reached close to 9 thousand, Farmers got relief
Betul Mandi Bhav 5 September 2023: बैतूल मंडी में उपज की आवक बहुत कम हो रही है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 5 हजार 152 बोरे रही। सबसे ज्यादा 3 हजार 520 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 965 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
- यह भी खबर पढ़े: Mp Weather Update: बादलों की हड़ताल होगी खत्म, मप्र के 2 जिलों में ऑरेंज और 27 में बारिश का येलो अलर्ट
9 हजार के करीब पहुँचे मूंग के दाम
कृषि मंडी बैतूल में मूंग के दामो में उछाल आया है। मंगलवार के मूंग के दाम 9 हजार के करीब पहुँच गए है। मंडी से मिली जानकारी के अनुसार मूंग की आवक एक बोरा रही। दाम 8 हजार 976 रुपये प्रति किण्टल रही है। सीजन में अब तक के सबसे अधिक दाम है। दाम बढ़ने से किसानों को फायदा होगा।


