Asia Cup India Vs Pakistan Match: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 267 रन का दिया टारगेट, उपकप्तान हार्दिक ने बनाये 87 रन

Asia Cup India Vs Pakistan Match: Team India gave Pakistan a target of 267 runs, vice-captain Hardik scored 87 runs.

फ़ोटो सोर्स गूगल

Asia Cup India Vs Pakistan Match: एशिया कप टूर्नामेंट में तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के ओपनर सहित बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी पवेलियन लौट गए। भारत ने 48.5 और में 10 विकेट खोकर 266 रन बनाएं। पाकिस्तान को 267 रन का लक्ष्य दिया गया। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारत के उप कप्तान हार्दिक पांड्या ने 87 और इशान किशन ने 82 रन की शानदार पारी खेली है। शाहीन शाह अफरीदी ने चार विकेट झटके है। 

पहले क्रम के बल्लेबाजों ने किया निराश
टीम इंडिया के पहले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाए। बल्लेबाजों ने निराश कर दिया। रोहित शर्मा 11, विराट कोहली 4, श्रेयस अय्यर ने 14 और शुभम गिल ने मात्र 10 रन बनाए है। निराशाजनक बात यह है कि पूरी टीम 50 ओवर भी नही खेल सकी और 10 खिलाड़ी आउट हो गए। पहले क्रम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन ने दर्शकों को भी निराश कर दिया है। अब पाकिस्तान को हारने के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजों को कमाल दिखना होगा। 

Related Articles

Back to top button