Betul Crime News: दुराचार के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी CRPF में करता था काम
Betul Crime News: Three accused of misconduct arrested, one accused used to work in CRPF

Betul Crime News: बैतूल अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए दुराचार के मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ चौधरी और एएसपी नीरज सोनी के निर्देश पर कार्रवाही की है।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एस पी सिंह के निर्देशन में बैतूल सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर दुराचार करने के वाले दशन धुर्वे पिता चिरोंजी धुर्वे 25 वर्ष निवासी झाडकुंड थाना शाहपुर को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त आरोपी सीआरपीएफ में नौकरी करता है । तथा लम्बे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
थाना बैतूल बाजार क्षेत्र निवासी महिला को शादी का झांसा देकर देह शोषण करने वाले आरोपी सौरभ कडवे पिता राजेन्द्र कडवे 30 साल निवासी चन्द्रशेखर वार्ड बैतूल को धारा 376)2) (एन) तथा एससी/एसटी एक्ट में 30 अगस्त गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।
एक अन्य प्रकरण में आर्केस्टा के साथ काम करने के दौरान अपने प्रेम जाल में फंसाकर 30 वर्षीय महिला का शोषण करने वाले आरोपी मेहुल पिता सुरेश मालवीय 20 साल निवासी बगडोना थाना सारनी को 30 अगस्त को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाहियों में थाना कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह पवार, उनि नितिन उइके, उनि सुमन मिश्रा, सउनि राज पहाडे, सउनि राममनोहर सिंह, सउनि पंचम सिंह, प्र. आर. 393 महेन्द्र, मप्र. आर. 191 ललिता इवने, आर. 650 उज्जवल, आर. 21 नवीन, आर. 245 अर्जुन ठाकुर, आर. 83 अनिल की भूमिका सराहनीय रही है।



