Betul Suicide News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाईड नोट में लिखा मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं
Betul Suicide News: The young man committed suicide by hanging, wrote in the suicide note that I myself am responsible for the death

Betul Suicide News: बैतूल गंज थाना क्षेत्र इंदिरा कालोनी में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास सुसाईड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से फांसी लगाकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा हूं। मेरे मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं। सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के पास से सुसाईड नोट जब्त कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- Also Read: Aaj ka Rashifal 28 August 2023: आज सावन का अंतिम सोमवार, इन राशि वालों पर बनी है भगवान शिव की कृपा
गंज थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि इंदिरा कालोनी निवासी रितेश पिता अभिराम बर्डे ने रविवार की रात को घर में ही खिड़की से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंची और जायजा लिया। मृतक के पास एक सुसाईड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूँ। मेरे भाई और किसी भी परिजनों को परेशान न किया जाए। मैं मौत का जिम्मेदार खुद हूं। युवक ने सुसाईड में यह भी लिखा है कि मैं कई दिनों से परेशान चल रहा हूं, जिसके कारण आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस का कहना है कि युवक की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। जिसके कारण आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मृतक का जिला चिकित्सालय में सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया। मर्ग कायम कर पुलिस ने आत्महत्या मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जिस समय युवक ने फांसी लगाई है, उस समय वह घर पर अकेला ही था। युवक के पास उसका भाई रहता था, लेकिन घटना के दिन वह भोपाल गया था। आत्महत्या मामले में मृतक के भाई बयान भी लिए जाएंगे। इसके बाद ही आत्महत्या का कारण सामने आ सकता है।



