CM Shivraj Singh Chauhan: अपनी सरकार में होता है गरीबो का कल्याण – शिवराज सिंह चौहान, BJP कार्यकर्ताओ को दिलाया जीत का संकल्प
CM Shivraj Singh Chauhan: Welfare of the poor is done in his government - Shivraj Singh Chouhan pledges victory to BJP workers
CM Shivraj Singh Chauhan: बैतूल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सारनी में 660 मेघावाट की नई बिजली युनिट का भुमिपूजन किया। मोरडोंगरी में चौपाल लगाने के बाद देर रात्री सारनी के आफिसर्स क्लब में मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चाे, प्रकोष्ठो के प्रमुख कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। सरकार की योजनाएं प्रत्येक गरीब तक पहुंची है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाए रखे। भाजपा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश सहित जिले के हर परिवार में भाजपा की कल्याणकारी योजनाओ के हितग्राही है। बूथ स्तर के पदाधिकारी इन हितग्राहियो से ही सतत संवाद बनाए रखे। भाजपा को दुनिया की कोई ताकत हरा नही सकती। श्री चौहान ने बूथ समिति की महत्ता को बताते हुए पन्ना प्रमुख और त्रिदेव को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। उन्होने कहा कि जब अपनी सरकार होती है तो गरीब का कल्याण होता है। हमारी सरकार सवा साल के लिए नही थी तो किस तरह से कल्याणकारी योजनाओ को बंद कर दिया गया था। कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों को निशाने पर रखा जाता था। आज हमारी सरकार है। हम सबके साथ समान व्यवहार करते है। अपने उदबोधन में श्री चौहान ने भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मंडल से लेकर बूथ तक संगठन संरचना को लेकर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के बाद सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयों से पांचो विधानसभा सीटो पर भाजपा का परचम लहराने के लिए जुट जाने का आव्हान किया। उन्होने कहा कि हर विधानसभा में हमारा एक ही प्रत्याशी होगा और वह होगा भाजपा का कमल का फूल। आज से ही हमें हर मतदाता के बीच पहुंचेगें और उन्हे भाजपा के परिवार से जोडने की कोशिश करेगें। श्री चौहान ने स्वयं का उदारहण बताते हुए कहा कि सुबह 5.30 बजे उठकर काम पर लग जाता हूॅ। हर कार्यकर्ता को हर पदाधिकारी को भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक जुट होना है।
मुख्यमंत्री जी के संबोधन के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैठक को संबोधित किया एवं जिले में चल रही पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियो की जानकारी दी। बैठक के दौरान मंच पर सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार ,पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, नपाध्यक्ष किशोर बरदे, जिला महामंत्री कमलेश सिंह , राहूल चौहान ,सुधाकर पंवार मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर पंवार ने एवं आभार भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने व्यक्त किया।



