Betul Congress Sevadal News: सेवा दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न

Betul Congress Sevadal News: Seva Dal's district level worker conference and one day workshop concluded

Betul Congress Sevadal News: बैतूल मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव के निर्देश पर रविवार 20 अगस्त को दोपहर में कांग्रेस सेवा दल का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन चक्कर रोड स्थित तंदूरी डिलाइट्स होटल में किया गया। सम्मेलन में विशेष रूप से सेवादल के महासचिव एवं बैतूल जिले के प्रभारी गोविंद व्यास बैतूल पहुंचे थे।इसके अलावा अतिथि के रूप में जिला शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा एवं ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे मौजूद रहे।

    कार्यकर्ता सम्मेलन के संबंध में प्रकाश डालते हुए सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने बताया कि इस सम्मेलन में विशेष रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। श्री मिश्रा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया कि स्व. गांधी ने सेवादल को कांग्रेस की रीड की हड्डी बताया था। उन्होंने कहा कि सेवादल ही कांग्रेस का एक ऐसा संगठन है जिसके पदाधिकारी देश प्रेम एवं सेवा की भावनाओं से ओतप्रोत रहते हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि स्व.राजू गांधी की दूर दृष्टि का प्रमाण है कि आज भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। श्री मिश्रा ने सेवादल कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आगामी 24 अगस्त को मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस सेवादल का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल स्थित मानस भवन में होने जा रहा है। श्री मिश्रा ने बैतूल जिले के सेवादल कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 24 अगस्त को भोपाल पहुंचने की अपील की है। सम्मेलन की शुरुआत स्व.राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद सेवादल के संस्थापक के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कांग्रेस सेवा दल के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं, आमंत्रित अतिथियों का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवादल के प्रदेश सचिव एवं बैतूल जिले के प्रभारी गोविंद व्यास ने कहा कि आगामी समय में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने सेवा दल के कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सेवादल चुनाव में अपनी बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहे। श्री व्यास ने कहा कि सेवा दल के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर अपनी जिम्मेदारी उठाने को तैयार है। आगामी चुनाव में कमलनाथ जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लानी है। श्री व्यास ने कहा कि सेवा दल के माध्यम से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कांग्रेस के हाथ मजबूत होंगे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक अनुशासित संगठन है। बैतूल जिले में कांग्रेस सेवा दल का संगठन बूथ स्तर तक बना हुआ है। सेवादल संगठन के माध्यम से आगामी चुनाव में निश्चित ही बैतूल जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी की विजय होगी एवं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि बैतूल जिले में कांग्रेस सेवादल संगठन ने कोविड महामारी के समय जब घर से निकलना मुश्किल था, जब भी सेवादल संगठन ने आगे आकर काम किया। जब गौ माता में लंपी नामक वायरस बीमारी हुई थी, जब भी जिला सेवा दल संगठन में गौ माता की टीका लगवाने का कार्य किया। जिला सेवा दल संगठन ने शिक्षा ज्योति यात्रा निकालकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। स्व.राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए देश में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की थी जो कि आज करोड़ों लोगों के रोजगार का जरिया बन चुका है।

कार्यकर्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष भोला कांति ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल संगठन आम आदमी की समस्याओं को खत्म करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। कांग्रेस सेवादल ने कमलनाथ जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजई बनाने के लिए सेवा दल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बैतूल जिले में सेवा दल का मंडल, सेक्टर एवं बूथ कमेटी तक विस्तार किया गया है और वर्तमान समय में सेवा दल के कार्यकर्ता कमलनाथ के पांचो वचनों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि नवनीत मालवी, पूर्व सीबीसी अध्यक्ष अरुण गोठी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष समीर खान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ राजेंद्र देशमुख, डॉ रमेश काकोड़िया, धीरू शर्मा, रमेश गायकवाड़, जितेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेंद्र गुप्ता, मंगू सोनी, प्रतीक देशमुख, सरफराज खान, मनीष देशमुख, सलमान खान, चंद्रकांत बड़ोदे, मुन्नालाल वाड़िवा, दिनेश नागले, पंकज वर्मा, मनोज सनस, रमजान सिद्दीकी, श्याम चौरे, वसीम कुरैशी, विजय बंजारे, किशोर कड़वे, जीवन बनकर, नितेश धाकड़, लोकेश नावंगे, महेंद्र परमार, नितिन महतो, प्रवीण आर्य, मिथुन विश्वास, शाकिर खान, सुखनंदन, अजाबराव साहू, गजानंद वामनकर, अमन खान, बुधराव वागद्रे, कमलेश यादव, मनोज आथनकर, राघवेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ो सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष जितेंद्र गोलू सोनी ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राजेश गावंडे द्वारा राष्ट्रीय गान करके किया गया।

Related Articles

Back to top button