Betul today news: सीएम राइज स्कूल के शिक्षक ने खाया जहर, सहायक आयुक्त पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Betul today news: Teacher of CM Rise School consumed poison, accused the assistant commissioner of harassment

Betul today news:  बैतूल सहायक आयुक्त ने शिक्षक पर सीएम हेल्प लाईन से शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। शिकायत वापस नहीं लेने पर कार्रवाई करने की बात कही। इससे आहत शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर सीएम राईज स्कूल के शिक्षक प्रशांत कोसे ने शुक्रवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। शिक्षक श्री कोसे का आरोप है कि उसने सीएम हेल्प लाईन में एक शिक्षक की शिकायत की थी। आदिम जाति कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया। शिकायत वापस नहीं लेने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। जिससे आहत होकर घर में रखी खटमलमार दवा का सेवन कर लिया। शिक्षक ने सहायक आयुक्त पर प्रताडि़त करने का गंभीर आरोप लगाया है।  
  • Aaj Ka Rashifal 5 August 2023: सिंह राशि वालों की पारिवारिक समस्या हल होगी, आज शनि मंत्र जाप करें
यह है पूरा मामला
शिक्षक श्री कोसे ने बताया कि वे बागलाढाना में पदस्थ थे, उस समय 10 वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। यहां नकल प्रकरण बना था। नकल प्रकरण के समय शिकायत हुई थी, जिसकी मैंने जानकारी निकाली कि शिकायत किसने की। जानकारी के आधार पर मैंने शिक्षक शैलेन्द्र सरोदे की शिकायत एसी कार्यालय में की। कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायत सीएम हेल्प लाईन में की गई। सीएम हेल्प लाईन में शिकायत करने के बाद सहायक आयुक्त ने शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। सहायक आयुक्त ने कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है। आप अपनी शिकायत वापस ले लो, अन्यथा आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक श्री कोसे ने बताया कि सहायक आयुक्त द्वारा शिकायत लेने के लिए दबाव बनाया गया, जिससे वह परेशान हो गया। परेशानी के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। शिक्षक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है, जिसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिक्षक द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर सहायक आयुक्त शिल्पा जैन से उनका पक्ष जानने के लिए उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके कारण सहायक आयुक्त का पक्ष नहीं रख पाए। 

Related Articles

Back to top button