Betul mandi bhav: आज 4 अगस्त के बैतूल मंडी भाव, इन दिनों मंडी में घटी उपज की आवक

Betul mandi bhav: Today's Betul mandi price, these days the arrival of produce has decreased in the market, know what is the price of soyabean

Betul mandi bhav: बैतूल कृषि मंडी में इन दिनों आवक बहुत कम हो रही है। इसका प्रमुख कारण यह है कि उपज के दाम कम मिल रहे है। सोयाबीन की बात करे तो दामों में गिरावट दर्ज की है। किसानों को 5 हजार प्रतीक किण्टल भी दाम नही मिल रहे है। शुक्रवार की बैतूल मंडी में महज 5 हजार 639 बोरो की आवक रही।

मूंग के दाम भी कम

मंडी में किसानों को मूंग के दाम कम मिला रहे है।इसके बावजूद किसान मूंग बेचने को मजबूर है। समर्थन मूल्य में स्लाट बुक की तिथि निकल गई है। जिन किसानों ने स्लाट बुक किये है वही किसान 7 अगस्त तक उपज बेच पाएंगे।

900 किसानों ने बेची मूंग की उपज
बैतूल। समर्थन मूल्य में मूंग की उपज खरीदी कार्य जारी है। बहुत कम किसानों ने उपज बेची। अंतिम तिथि के लिए अब महज तीन दिन का समय शेष रह गया है। प्राप्त जानकारी के मूंग की उपज बेचने के लिए 2109 किसानों ने पंजीयन किया था। 1300 किसानों ने उपज बेचने के लिए स्लॉट बुक किए जिसमें से सिर्फ 900 किसानों ने ही उपज बेची है। शेष किसान अभी भी उपज नहीं बेच पाए है। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। जिन किसानों ने स्लॉट बुक किए है, वे किसान 7 अगस्त तक किसान उपज बेच पाएंगे। हालांकि बहुत अधिक किसानों के उपज बेचने की संभावना कम नजर आ रही है। जिले में लगातार बारिश के कारण भी किसान खरीदी केन्द्रों पर उपज लेकर नहीं पहुंच रहे है। दूसरी समस्या यह है कि किसानों को उपज का समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। भुगतान नहीं होने से किसान उपज बेचने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे है। अभी तक कई किसानों का भुगतान अटका हुआ है। अधिकारी भी नहीं बता पा रहे है कि किसानों का भुगतान कब होगा। कई किसानों ने मंडी में ले जाकर उपज बेची है। मंडी में दाम जरूर कम मिले रहे है, लेकिन उपज बेचने के तत्काल बाद भुगतान हो जाता है।

Related Articles

Back to top button