Aaj Ka Rashifal 29 July 2023: आज शनिवार को इन 5 राशियों पर बनी है हनुमान जी की कृपा, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 29 July 2023: Today on Saturday these 5 zodiac signs are blessed by Hanuman ji, know the condition of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 29 July 2023: आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज पुरुषोत्तमी एकादशी मनाई जाएगी।
मेष राशि
आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अगर आज आप बड़े भाई से सलाह लेकर किसी नए कामों को शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
- Film Gadar 2: पाकिस्तान की तारीफ कर बुरी तरह से फंसे सनी देओल, सोशल मीडिया पर लोग निकाल रहे भड़ास
- लकी रंग – ऑरेंज
- लकी नंबर – 6
वृष राशि
आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर – 8
मिथुन राशि
आप महंगी खरीदारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं, लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नव विवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, रिश्ते और मजबूत होंगे।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर – 5
कर्क राशि
आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सामजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर – 6
सिंह राशि
प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ करें। आपको माता-पिता से कार्यों में सहयोग मिलेगा, उनसे आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।
- लकी रंग – गुलाबी
- लकी नंबर – 4
कन्या राशि
आज का दिन अच्छा है। छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी समारोह में हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर – 9
तुला राशि
आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। साथ में लंच करने जाएंगे।
- लकी रंग – ग्रे
- लकी नंबर – 6
वृश्चिक राशि
जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर – 5
धनु राशि
आपको किसी अनुभवी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना कारगर साबित होगी।
- लकी रंग – क्रीम
- लकी नंबर – 8
मकर राशि
लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके प्रमोशन के योग बने हुए है। आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर – 8
कुंभ राशि
अचानक धन लाभ के योग बने हुए है। किन्हीं कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। आप अपने मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर – 3
मीन राशि
जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे।
- लकी रंग – सैफरन
- लकी नंबर – 3
- Source- india tv



