Betul crime news: रेलवे के टेलिकॉम टेक्निशियन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Betul crime news: Telecom technician of railway committed suicide by hanging, police engaged in investigation of the incident

Betul crime news: बैतूल में रेलवे में टेलिकॉक टेक्निशियन के पद पर पदस्थ युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका के पास कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं होने से आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।

Betul today news: सायबर सेल ने खोज लिए 131 गुम हुए मोबाइल, लोगों के चेहरों पर दिखी खुशी

गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि नागपुर महाराष्ट्र निवासी खुशबू पिता नंदू बाराह उम्र 29 वर्ष रेलवे बैतूल में टेलिकॉम टेक्निशियन के पद पर पदस्थ थी। युवती गंज थाना क्षेत्र के रामनगर में किराय के मकान में रहती थी। रविवार की रात को युवती ने चुनरी का फंदा बनाकर पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या की। परिजनों ने जब युवती को फोन लगाया कई बार फोन लगाने के बाद फोन रिसीव नहीं करने पर परिजनों ने कुछ परिचित स्थानिय लोगों से फोन लगाकर खुशबू के बारे में जानकारी लेने को कहा जब स्थानिय परिचित व्यक्ति खुशबू के रूम में पहुंचा तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी दिखाई दी। इसकी सूचना तत्काल गंज पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक युवती दो माह पहले ही ट्रांसफर होकर बैतूल आई थी। मृतिका के पास कोई सुसाइड नहीं मिलने के कारण आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी श्री मर्सकोले ने बताया कि मृतिका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजों को सौप दिया है। आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button