crime news today: इंदौर के कुशवाहा नगर में महिलाओं ने शराबियों की चप्पलों से की धुनाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

crime news today: In Indore's Kushwaha Nagar, women thrashed alcoholics with slippers, video viral on social media

crime news today: इंदौर के बाणगंगा इलाके में खुले में शराब पी रहे लोगों को महिलाओं ने पीट दिया। घटनाक्रम का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के कुशवाह नगर की है। यहां खुले में बैठकर शराब पीने वाले बदमाशों से रहवासी परेशान हैं। इससे गुस्साई महिलाओं ने रविवार को मौके पर पहुंचकर शराबियों की चपल्लों और हाथ घुसे से जमकर पिटाई कर दी। शराबियों से महिलाएं काफी दिनों से परेशान थी आखिरकार परेशान होकर महिलाओं ने शराबियों की ही धुनाई कर दी। घटनास्थल पर काफी भीड़ हो गई थी। महिलाओं के गुस्से को देख शराबी भागते नजर आए। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत किया।

बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी ने बताया कि खुले में शराब पीने वालों की धरपकड़ लगातार पुलिस द्वारा की जा रही है। खुले में शराब ना पिएं उसको लेकर रहवासियों के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरे और अन्य सुरक्षा मापदंड तैयार किए गए हैं। इलाके की शराब दुकान के बाहर और उसके इर्द गिर्द कई राहगिर और ऑटो चालक भी रुककर शराब पीते हैं। हालांकि पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार की जा रही है।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button