Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जाने सभी राशियों का राशिफ़ल
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: Today the luck of these zodiac signs will shine, know the horoscope of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 37 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर – 3
2. वृष राशि
आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप बोलने की बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बाते पता चल सकती है। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि हैं आज उनकी किसी कविता की तारीफ हो सकती है। आपका खर्च बढ़ सकता है।
- लकी रंग – सिल्वर
- लकी नंबर – 4
3. मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अभिनय से जुड़े लोगों को आज इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है।
- लकी रंग – सफेद
- लकी नंबर – 7
4. कर्क राशि
आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको ऑफिस में किसी काम को लेकर पुरस्कृत किया जाएगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- लकी रंग – ब्राउन
- लकी नंबर – 8
5. सिंह राशि
बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नए कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को डेकोरेट करवाने का विचार कर सकते हैं, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएंगे, जिनसे अपनी पर्सनल बाते डिस्कस करेंगे।
- लकी रंग – पीच
- लकी नंबर – 6
6. कन्या राशि
आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। लवमेट्स साथ में घूमने जाएंगे।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर – 2
7. तुला राशि
संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर – 5
8. वृश्चिक राशि
इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, रुके काम भी पूरा हो जाएंगे। आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।
- लकी रंग – गोल्डन
- लकी नंबर – 4
9. धनु राशि
इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखने की जरूरत है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा।
- लकी रंग – काला
- लकी नंबर – 6
10. मकर राशि
घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा।
- लकी रंग – गुलाबी
- लकी नंबर – 1
11. कुंभ राशि
आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपका सकारात्मक व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर – 7
12. मीन राशि
नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको कोई मनचाही वस्तु मिलेगी, जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा।
- लकी रंग – पीला
- लकी नंबर – 4
(Source- india tv)


