Betul crime news today: जिले में बेकाबू हुए बदमाश, सारणी में रिटायर्ड कर्मी के घर डकैती, इधर बैतूल के कालापाठ में दिन दहाड़े चोरी

Betul crime news today: uncontrollable miscreants in the district, robbery at the house of a retired worker in Sarani, here in broad daylight in Betul's Kalapath

Betul crime news today: बैतूल चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि अब वे दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। शहर के कालापाठा क्षेत्र में एक घर से रूपए और आभूषणों से भरा पर्स चोरी हो गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक अज्ञात महिला घर से बच्चे को गोद में लेकर निकलते हुए दिख रही है। फोटो के आधार पर आसपास के लोगों का कहना है कि महिला बच्चे की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर रैकी करती और फिर चोरी की घटना को अंजाम देती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कालापाठा संस्कार विहार चौक स्थित संपत साहू के घर से बुधवार सुबह लगभग 9 बजे अज्ञात ने आभूषण और रूपए से भरा पर्स सहित मोबाईल फोन चोरी कर लिया। घर में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से आसपास के रहवासियों में भी भय का माहौल बना हुआ है। संपत साहू की बेटी प्रीति साहू ने बताया कि बहन राखी राठौर दामजीपुरा से बैतूल मेहमान आई थी। जिसका पर्स और मोबाईल घर के सामने वाले कमरे में रखा था। अज्ञात ने पर्स और मोबाईल चोरी कर लिया। जब चोरी की घटना हुई तब प्रीति घर में ही पीछे काम कर रही थी। इसी बीच चोरी की घटना हो गई। पर्स में मंगलसूूत्र सहित सोने-चांदी के आभूषण, नगदी रूपए रखे थे। चोरी की घटना में हजारों रूपए का नुकसान हुआ है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी
कालापाठा में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एक अज्ञात महिला घर से छोटे बच्चे को गोद में लेकर निकलते दिख रही है। इसी महिला द्वारा चोरी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आसपास पड़ोस के लोगों ने बताया कि यह महिला बच्चे की तबीयत खराब होने की बात कहकर रूपए मांगने के लिए घर-घर घूमती है। इस महिला को कई लोगों ने घर से भगाया गया। आसपास पड़ोस के लोगों का कहना है कि महिला बच्चे की तबीयत कर घूमती और रैकी कर आसानी से चोरी की घटना को अंजाम दे देती है। इस महिला को वार्ड में घूमते हुए कई बार देखा गया। महिला के साथ में ही एक युवक भी सीसीटीवी कैमरे में खड़ा दिखाई दे रहा है। चोरी की घटना की शिकायत गंज थाने में दर्ज की है। गंज थाना प्रभारी एबी मर्सकोले ने बताया कि हमारे पास कोई चोरी की शिकायत मिली है। चोरों की तलाश कर रहे है।

सारणी में रिटायर्ड कुलकर्णी के डकैती

शहर में डकैती की घटना से सनसनी मच गई है। वारदात से पीड़ित परिवार सदमे में है। घटना रात 2:30 से 3 बजे बगडोना के बालाजी विहार की है। डकैतों द्वारा करीब 30 तोला सोने के आभूषण और 15 से 20 हजार नकदी पर हाथ साफ किया है। डब्ल्यूसीएल से रिटायर्ड कर्मी रमेश पाल के मकान में तीन नकाबपोश खिड़की की ग्रिल खोलकर घर में घुस आए। घर में मौजूद रमेश पाल और उनकी पत्नी दीपमाला को बंधक बना लिया। दीपमाला ने बताया चोरों द्वारा अलमारी की चाबी पूछी गई।

मकान के दस्तावेज पूछे गए। नकदी और ज्वेलरी कहां रखे हैं बार-बार पूछते रहे। नहीं बताने पर बार-बार जान से मार देने की धमकी देते रहे। एक चोर द्वारा हथियार लेकर मुझे पूरे समय धमकाया गया। जबकि ज्वेलरी और नगदी कहां रखे हैं नहीं बताने पर दूसरे चोर द्वारा बार-बार कहा जाता रहा कि सूट कर दो। डकैतों ने घर के नीचे और ऊपर के कमरों में रखी दोनों अलमारी के लॉक तोड़कर नकदी और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैतों ने हम दोनों को ऊपर के कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजा लगा दिया गया था। पीड़ित परिवार ने बताया यह पूरी वारदात करीब आधे घंटे तक चली है।

Related Articles

Back to top button