Betul crime news: नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Betul crime news: Dead body of a young man found naked, suspected of murder, police engaged in investigation
Betul crime news today: बैतूल सारनी के पाथाखेड़ा में एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिला है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिसे युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सारनी क्षेत्र के पाथाखेड़ा राजू चौक के पास युवक महेश पिता मोतीलाल कुशवाह 30 वर्ष नग्न अवस्था में पड़ा मिला, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है, जिससे युवक की हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। युवक की मौत के संबंध में अभी परिजन भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।
पुलिस ने मृतक का जिला चिकित्सालय में गुरूवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक के मौत के संबंध में परिजनों से पूछताछ की, इस दौरान युवक के मौत के संबंध में कुछ जानकारी नहीं दी है। मृतक का किसी से विवाद तो नहीं हुआ इस संबंध में भी जानकारी ली, लेकिन परिजनों ने किसी से कोई विवाद होने की जानकारी नहीं दी है। जिला अस्पताल चौकी में जीरो पर कायमी कर जांच के लिए सारनी थाना पुलिस को डायरी भेजी जाएगी। इसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा युवक की हत्या हुई है या और किसी कारण से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस युवक के मौत मामले की जांच में जुट गई है।



