Aaj Ka Rashifal 19 June 2023: आज सोमवार को इन राशि वालों पर रहेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 19 June 2023: Lord Bholenath's blessings will be on the people of these zodiac signs on Monday, know the condition of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 19 June 2023: 19 जून 2023 को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सोमवार दोपहर पहले 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। 19 जून देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार रात 8 बजकर 11 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
कार्य क्षेत्र में आने वाली किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। आपके सभी कार्य पूरे होंगे। ऐसे में आपको अपनी वाणी में कड़वाहट लाने से बचना जरूरी होगा, ऐसा ना होने पर कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल जाए।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृष राशि
आप कुछ नई योजनाओं पर काम करेंगे। जिससे अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप परिवार की खुशियों का पूरा ध्यान रखने की कोशिश करेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ कोई फिल्म देखने या कहीं घूमने जा सकते हैं। रिश्तो में मजबूती आएगी।
- APP alert news: सावधान: करोडों मोबाइल फ़ोन में पहुँच गया है यह खतरनाक एप, जल्द करे अनइंस्टॉल
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि
आप किसी खुबसूरत जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप सोशल मीडिया या स्क्रीन पर बहुत समय न बिताएं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि
आप घर के रेनोवेशन के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। वहां आपकी अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आज आप जंक फूड का सेवन करने से बचे। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि
बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है, पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। अच्छे लाभ की संभावना है। बिजनेस संबंधी कोई यात्रा हो सकती है। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आप प्राणायाम की आदत डालें आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
तुला राशि
आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। एम.बी.ए. कर रहे स्टूडेंट्स को किसी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। बिजनेस रिलेटेड आपकी कोई यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें। आपके व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि
आज आप अधिक उत्तेजित होने से बचें। पॉजिटिविटी लाने का प्रयास करें। छात्र कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें । दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 9
धनु राशि
स्वास्थ्य का ख्याल रखें रूटीन चेकअप कराते रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा रह सकता है। आपके स्वभाव में धर्म के प्रति रुचि जाग्रत होगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
मकर राशि
पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी संपत्ति को लेकर भाग दौड़ हो सकता है। शांति और विनम्रता से मुद्दों को हल करने की कोशिश करें। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने खान-पान का ध्यान दें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज कहीं घुमने का प्लान बनाएंगे। साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
मीन राशि
व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें। समय पर भोजन करें। नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
- Source- india tv



