Betul Collector inspected the hospital: जिला अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Betul Collector inspected the hospital, Collector reprimanded for getting a broker in the district hospital, gave instructions to improve the system
Betul Collector inspected the hospital today news: बैतूल विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय में रक्तदान करने के बाद कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा ने विभिन्न वार्डो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। निरीक्षण के समय मेटरनिटी वार्ड में अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने फटकार लगाई है। कलेक्टर ने बताया कि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इस दौरान व्यवस्था सुधारने निर्देश दिए थे। निर्देशो का पालन कितना हो रहा है हकीकत जाकर देखी। कलेक्टर ने बताया कि दिए गए निर्देशों का पालन होते नही पाया गया। प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को स्वास्थ्य कंडीशन के आधार पर तीन अलग अलग कलर के बैंड बांधने के निर्देश दिए थे लेकिन महिलाओं के हाथ मे बैंड नही मिले। कलेक्टर ने कहा कि अधिकतर शिकायतें आती है कि गर्भवती महिलाओं को उपचार मिलने में देरी होती है। डॉक्टरों को सही समय पर उपचार देने के निर्देश दिए है।



