Betul traffic police: तमाशबीन बने यातायात कर्मी, आँखों के सामने उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां
Betul traffic police: traffic personnel became spectators, traffic rules flying in front of the eyes
Betul traffic police: बैतूल यातायात पुलिस जैसे कारनामे कही देखने को नही मिलेंगे। यातायात कर्मी अपनी मर्जी के मुताबिक डेरा डालकर वसूली शुरू कर देते है। नही तो पुलिस के यातायात नियमों का उल्लंघन होता रहे तो कुछ नही बोलते ना कार्रवाई होती है। यातायात विभाग के मुखिया ऐसे बेचारे हो जाते है उन्हें कुछ पता ही नही रहता है। पुलिस गरीबों को डंडा दिखाकर वसूली करती हैं लेकिन कोई बड़े लोग नियमों को तोड़ कर चले जाते लेकिन कार्यवाही नहीं होती है।
Ladli Bahna Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत खाते में आई राशि, देखे मज़ेदार जोक्स वीडियो
ज्ञानवानी ने यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली का भंडाफोड़ किया है। शहर के कॉलेज चौक पर एक यातायात कर्मी की ड्यूटी लगाई गई। उक्त यातायात कर्मी बाइक पर बैठे अपनी ड्यूटी बजा रहे थे और वाहन चालक यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा कर निकल रहे थे। उक्त पुलिसकर्मी के सामने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती रही लेकिन उन्होंने किसी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर पुलिसकर्मियों में कोई दिलचस्पी नहीं है। यातायात कर्मी ग्रामीण अंचलों में जाकर गरीबों को डंडा दिखाते हुए वसूली करने में लगे हैं। शहर में पल-पल पर जाम की स्थिति निर्मित होती लेकिन यातायात पुलिसकर्मी नदारद रहते हैं। यातायात के संबंध में यातायात प्रभारी को अवगत कराया जाता लेकिन वे फोन उठाने से किनारा करते हैं। यातायात पुलिस की खास बात यह है कि अपने परिचितों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के बावजूद कार्यवाही नहीं की जाती और कोई दूसरा व्यक्ति गुजरता है तो उन्हें तमाम यातायात नियमों के कायदे कानून बताए जाते हैं।




