Betul crime news today: बैतूल वारंटी और बदमाशों को पकड़े पुलिस काम्बिंग गस्त कर रही है। पुलिस काम्बिंग गस्त में व्यस्त है और चोर चोरी करने में मस्त है। रात में पुलिस बल सड़कों पर होने के बावजूद चोर बेख़ौफ़ होकर चोरी करते रहे। शनिवार की रात को पुलिस काम्बिंग गस्त में गुंडे ,बदमाशों और वारंटियों को पकड़ते रही और चोर चोरी करते रहे। गंज थाना क्षेत्र के टेलीफोन कालोनी में शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने तीन सुने आवास को निशाना बनाया है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा चढ़ोकार अपने रिश्तेदार के यहाँ विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। रात में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी 25 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिए है। बताया जा रहा है कि जब रविवार कृष्णा शादी रविवार दोपहर शादी से वपास घर आये तो घटना का पता चला है। सूचना पर गंज पुलिस ने निरीक्षण कर जायजा लिया। टेलीफोन कालोनी में ही ॐ मगरे के यहाँ चोरी हुई है हालांकि यहाँ से क्या चोरी हुआ है पता नही चला है परिजन बाहर गए हैं। जेपी परिहार के घर मे चोरी का प्रयास हुआ है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गंज थाना प्रभारी एबी म्हसकोले ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
- Read Also:Betul traffic police: ट्रैफिक नियमो के नाम पर पुलिस कर रही उगाई
पुलिस ने काम्बिंग गस्त में 59 बदमाशों को किया चेक जिला स्तर पर कांबिंग गस्त की गई जिसमें समस्त एसडीओपी, समस्त थाना प्रभारी सहित जिला पुलिस अमला रात भर सड़कों पर मौजूद रहा। मुख्य उद्देश्य कई वर्षो से फरार चल रहे वारंट शुदा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी, लिस्टेड गुंडों बदमाशों का औचक चेकिंग रात्रि में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ अनेक सकारात्मक परिणाम परिलक्षित हुए। कार्यवाही में 29 गिरफ्तारी वारंट,15 स्थाई वारंट, फरारी 04 वारंटी कुल 48वारंटियों की धरपकड़ की गई । साथ ही लिस्टेड 34 गुंडे व 25 निगरानी बदमाश कुल 59 चेक किए गएl आने वाले समय में लगातार बैतूल पुलिस इस प्रकार की काम्बिंग गस्त आयोजन करती रहेगीl