Betul traffic police: ट्रैफिक नियमो के नाम पर पुलिस कर रही उगाई

Betul traffic police: Police is doing extortion in the name of traffic rules

Betul traffic police: बैतूल यातायात पुलिस इन दिनों ट्रैफिक नियमों के नाम से खूब उगाई कर रही है। वसूली का पैसा सरकार के खाते और जेब मे कितना जा रहा है। इसका कोई हिसाब नही है। शहर की यातायात व्यवस्था तो संभल नही रही है और पुलिस अंचलों में जाकर गरीबों से खूब उगाई करने लगे है। रविवार को यातायात कर्मियों ने मुख्यालय से लगभग 8 से 10 किमी दूर आठनेर मार्ग पर डेरा डाला और वाहन चालकों से खूब पैसे वसूले गए। ग्रामीण अपने जरूरी काम से जा रहे थे पुलिस ने वसूली के चक्कर मे जाने नही दिया।

डंडा दिखाकर झाड़ते वर्दी का रौब

रविवार को आठनेर मार्ग पर यातायात पुलिस कर्मी अपनी वर्दी का रौब झाड़ते नजर आए। सड़क से आ रहे वाहन चालकों को पुलिस कर्मी डंडा दिखाकर धमकाते नजर आए। गरीब ग्रामीण पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आए लेकिन यातायात कर्मियों पर वसूली करने का जुनून सवार था। कई लोग तो खेत जाने वाले थे उनके भी चालान बनाकर खूब पैसा वसूल किया है।
शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त
यातायात कर्मियों से शहर की तो यातायात व्यवस्था संभल नहीं रही और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर खूब उगाई की जा रही है। शहर के चौक चौराहों पर पल-पल जाम की स्थिति निर्मित होती है लेकिन यातायात कर्मी नदारद रहते हैं। चालानी कार्रवाई के दौरान यातायात कर्मियों की खासकर करतूत देखने को मिली कि अपने परिचितों को बिना चालान बनाए ही उन्हें जाने दिया गया। पुलिस कर्मियों का दोहरा रवैया सामने आया है।

Related Articles

Back to top button