ladli behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में डाली पहली किस्त, CM का बड़ा ऎलान बोले आगे महिलाओं को हम 3 हजार रुपये देंगे

Ladli Behna Yojana: First installment deposited in the account of dear sisters, CM's big announcement said, we will give 3 thousand rupees to women

ladli behna Yojana today news: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों को आगे तीन हजार रुपए तक दिए जाएंगे। शुरुआत एक हजार रुपए से कर रहे हैं। जैसे-जैसे पैसों की व्यवस्था होती जाएगी, 250-250 रुपए बढ़ाते जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शनिवार को सिंगल क्लिक में 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1250 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुझ पर विश्वास करो, हर महीने 3 हजार दूंगा
सीएम ने कहा कि अगर आप मुझे सगा भाई समझते हो, तो मुझ पर विश्वास करो। आपको हर महीने तीन हजार रुपए दूंगा। कुछ लोग झूठी घोषणा कर रहे हैं। मुझे झूठा बोल रहे हैं, पर ऐसे लोगों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि अभी जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उन्हें जारी रखने के लिए आपको भाजपा के साथ रहना है। अपने भाई का साथ देना है। मोदी जी का साथ देना है। लाड़ली बहना परिवार के साथ लाड़ली बहना सेना भी बनेगी। इसमें अधिक से अधिक बहनें शामिल हों। इस सेना का काम बहनों की रक्षा करना होगा, इसलिए बहनों से कहता हूं कि अधिक से अधिक बहनें सेना में शामिल हों।

सीएम शिवराज ने कहा कि ‘नारी तू नारायणी, जग की पालन हारिणी’ आज का दिन अद्भुत है। भारतीय संस्कृति में हजारों वर्षों से नारियों का सम्मान है। बीच में ऐसा समय आया, जब बेटियों और बहनों के साथ अन्याय हुआ। उन्हें दूसरे दर्जे का मान लिया गया। सीएम ने पहले लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य और उसे लागू करने का कारण बताया। गौरतलब है कि कांग्रेस ने भी नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपए हर महीने महिलाओं को देने की घोषणा की है।

(Source- dainik bhaskar)

Related Articles

Back to top button