Betul crime news: आबकारी के मालखाने से शराब चोरी और साड़ी दुकान में हुई चोरी का खुलासा, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Betul crime news: Liquor theft from Excise Malkhana and theft in saree shop revealed, 3 accused arrested

Betul crime news today 28 may 2023: बैतूल गंज थाना क्षेत्र के आबकारी कार्यालय के मालखाने से शराब चोरी और साड़ी सरोवर दुकान हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
एसडीओपी सृष्टि भार्गव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 मई की रात्रि में अज्ञात ने मालखाने से 10 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की तलाश शुरू की।
एसडीओपी ने बताया कि संदेही ओझाढाना निवासी नंदलाल धुर्वे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया पूछताछ के दौरान नंदलाल ने बताया कि उसने मोहल्ले के धनराज और वासुदेव की मदद से आबकारी कार्यालय के मालखाने से शराब चोरी की है। आरोपी के कब्जे से 7 पेटी शराब जप्त की है। आरोपी नंदलाल धुर्वे पिता नंदू धुर्वे उम्र 30 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज और प्रकरण में अन्य आरोपी वासुदेव अहाके उर्फ कालिया पिता गुलाब अहाके उम्र 28 वर्ष निवासी ओझादाना लोहिया वार्ड गंज , धनराज धुर्वे उर्फ रम्पट पिता चम्पा लाल धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज  को गिरफ्तार कर चोरी की अंग्रेजी शराब की 1-1 पेटी जप्त की गयी।
सारी सरोवर में भी चोरी का खुलासा
गंज राधा कृष्ण मंदिर के पास स्थित साड़ी सरोवर की दुकान में हुई चोरी का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया। ग्रीन सिटी निवासी संतोष तोमर गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 7 मई को साड़ी सरोवर में चोरी हो गई। पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले आरोपी
  नंदलाल धुर्वे निवासी ओझा ढाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुकान में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है। दुकान से 25000 की चोरी हुई थी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹570 जबकि अन्य राशि आरोपी में खर्च किए जाने के की बात कहीं है।
कार्यवाही में निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले, उप निरी. रवि शाक्य, सउनि उमेश बिल्लारे, सउनि मेघराज लोहिया, प्रधान आरक्षक 531 संदीप इमना, आरक्षक 56 नितीन चौहान, आरक्षक 273 गजानंद बाड़िवा, आरक्षक 141 दुर्गेश चौरे, सैनिक 131 जयपाल की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button