Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: आज इन 4 राशि वालों के लिए रहेगा अच्छा दिन, जाने सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: Today will be a good day for these 4 zodiac signs, know the condition of all zodiac signs
Aaj Ka Rashifal 28 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और रविवार का दिन है। आज श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज धूमावती जयंती मनाई जाएगी। आज रात 8 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा और साथ ही आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि
नौकरी में नए अवसर मिलने के योग हैं। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। विरोधियों से सजग रहें। कुछ मानसिक उलझने हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 5
वृष राशि
व्यापार में लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आने की संभावना है। आप हायर स्टडी के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आप दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह से जल्द ही सही हो जाएगा।
- लकी रंग – गुलाबी
- लकी नंबर- 7
मिथुन राशि
आप अपने क्रोध पर काबू रखें। छोटी बातों पर व्यवहार खराब ना करें। अच्छे व्यवहार के बल पर ही सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
- लकी रंग – हरा
- लकी नंबर- 7
कर्क राशि
आप ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को फाइनली पूरा करने में सफल होंगे। आपके परिवार को खुशी मिलेगी। यात्रा के दौरान आप किसी से व्यर्थ में उलझनें से बचें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उचित खान-पान का ध्यान रखें।
- लकी रंग – ब्राउन
- लकी नंबर- 2
सिंह राशि
आपको धन लाभ के एक से अधिक माध्यम मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। अधिक व्यस्तता के कारण आपके व्यवहार में रूखापन आ सकता है। आपके अच्छे व्यवहार से परिवार में सौहार्द बना रहेगा। संतान की तरक्की से आपको खुशी मिलेगी। असंतुलित खानपान आलस्य का कारण बन सकता है।
- लकी रंग – पर्पल
- लकी नंबर- 6
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आपको आपके सीनियर्स के मार्गदर्शन से बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपका प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। अचानक कोई खर्चा आ सकता है, इस दौरान कोई भी निवेश सोच समझ कर करें।
- लकी रंग – पीच
- लकी नंबर- 3
तुला राशि
स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। दांपत्य जीवन में आपसी बातचीत से समस्याएं कम होगी। एक दूसरे के साथ समय बिताए, एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको खुशी मिलेगी।
- लकी रंग – ग्रे
- लकी नंबर- 3
वृश्चिक राशि
आपको नौकरी के लिए कहीं बाहर से ऑफर आ सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करें, एक्टिव रहें, और अपने क्रोध पर काबू रखें, मेडिटेशन करें।
- लकी रंग – सफेद
- लकी नंबर- 3
धनु राशि
आप अपने रूखे व्यवहार से बचें। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे। आमदनी के अच्छे साधन बढ़ेंगे। आप कोई नई संपत्ति खरीदने का प्लान बना सकते हैं।
- लकी रंग – मैरून
- लकी नंबर- 2
मकर राशि
कोई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे। घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को विनम्रता के साथ सुलझाने का प्रयास करें। कुछ मुद्दों को लेकर घर में चर्चा करेंगे। छात्रों के लिए आज का समय शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग – काला
- लकी नंबर- 5
कुंभ राशि
आप अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। सेहत में समस्याएं हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रयास करेंगे। संतान के करियर के संबंध में कोई शुभ समाचार मिलेगा।
- लकी रंग – ब्लू
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आप अपनी अच्छी सोच से सभी को एकजुट करने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आपके रिश्ते में आत्मीयता बढ़ेगी। व्यायाम और मेडिटेशन को दैनिक जीवन में शामिल करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
- लकी रंग – लाल
- लकी नंबर- 1


