Betul crime news today: युवक का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Betul crime news today: Sensation spread after the dead body of a young man was found in a well, police engaged in the investigation of the incident

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

Betul crime news today: बैतूल सांईखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रोंढा में एक युवक का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सांईखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कुएं के बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त प्रेमलाल पिता राजोबा धुर्वे (35) के रूप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक युवक सुबह शौच के लिए जाने का बोलकर घर से निकला था, जिसका गांव के ही पास कुएं में शव पड़ा मिला। बताया जाता है कि युवक का दिमागी संतुलन कई दिनों से ठीक नहीं था। युवक कुएं में कैसे गिर गया यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button