MP Board 5th, 8th Result: कमजोर हाथों में DPC की कमान, 5 वीं और 8 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, बैतूल टॉप-10 से बाहर
MP Board 5th, 8th Result: DPC's command in weak hands, 5th and 8th exam results declared, Betul out of top-10
MP Board 5th, 8th Result: बैतूल राज्य शिक्षा केन्द्र की ओर से बोर्ड पैटर्न पर कराई गई 5 वीं और 8 वीं के नतीजे घोषित कर दिए। बैतूल जिले ने इस बार टॉप-10 जिलों में भी जगह नहीं बनाई है। जिले का परीक्षा परिणाम फिसड्डी साबित हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस वर्ष बैतूल में कक्षा 5 वीं में 24 हजार 353 और 8 वीं कक्षा में 23 हजार 958 इस तरह से कुल 48 हजार 311 विद्यार्थी दोनों कक्षाओं में सम्मिलित हुए।
Betul IPL satta news: गंज पुलिस ने तीन आईपीएल सटोरियों को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास मिले मोबाइल
सोमवार दोपहर को राज्य शिक्षा केन्द्र ने परीक्षा परिणाम घोषित किए है, जिसमें बैतूल के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। जिले ने परीक्षा परिणामों में टॉप-10 जिलों में भी जगह नहीं बनाई है। जिला शिक्षा केन्द्र के अधिकारियों द्वारा स्कूलों में बेहतर पढ़ाई होने का दावा किया जा रहा था। परीक्षा परिणामों ने अधिकारियों के इस दावे की पोल खोल दी है। परीक्षा परिणामों को देखते हुए यह साबित हो रहा है कि जिले में सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बहुत खराब है। जब से DPC की कमान संजीव श्रीवास्तव को मिली है। तब से शिक्षण कार्य चौपट हो गया है। नतीजा परीक्षा परिणामों से देखा जा सकता है। जिला शिक्षा केन्द्र के अधिकारियों का कहना है कि हमारे पास अभी रिजल्ट की लिंक ओपन नहीं हो रही है, जिसके कारण जिले में कितने प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और कितने प्रतिशत अत्तीर्ण हुए है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। संभवत परीक्षा परिणामों की जानकारी देर शाम तक मिलने की संभावना है।
परीक्षा परिणाम यहाँ देखे….
एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in/mpresults.nic.in/ mpbse.nic.in पर जाएं.



