Aaj Ka Rashifal 12 May 2023: आज इन राशि वालों का खुलने वाला है भाग्य, जाने सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 12 May 2023: Today the fate of the people of these zodiac signs is going to open, know the condition of all zodiac signs

Aaj Ka Rashifal 12 May 2023: आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। साथ ही आज कालाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा.

मेष राशि

जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है।  लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

Anushka-Virat News: अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने बोल दिया ‘सर’, विराट ने ऐसा जवाब दिया जवाब

  • लकी रंग – पर्पल
  • लकी नंबर-

वृष राशि

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है।  प्रॉपर्टी डीलर के लिअ आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।  कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।  इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा । घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक समस्या खत्म होंगी।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 4

सिंह राशि 

किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे।  फालतू की शॉपिंग से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें।  शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा।  दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 6

कन्या राशि 

आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 8

तुला राशि

ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा।  कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं,  इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

  • लकी रंग – काला
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 1

धनु राशि 

आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा।  दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि

इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।  आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

लकी रंग – पिंक

लकी नंबर- 4

कुंभ राशि

किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

  • लकी रंग – ब्लू
  • लकी नंबर- 7

मीन राशि

खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 2
  • (Source- india tv)

Related Articles

Back to top button