Anushka-Virat News: अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने बोल दिया ‘सर’, विराट ने ऐसा जवाब दिया जवाब

Anushka-Virat News: Paparazzi called Anushka Sharma 'Sir', Virat replied like this

Anushka Sharma-Virat Kohli Video: इन दिनों विराट कोहली आइपीएल में व्यस्त हैं, लेकिन वो समय निकालकर अपनी पत्नी के साथ अक्सर समय बिताते रहते हैं. इसी बीच में उन्होंने अपनी टीम बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स को डिनर पर अपने खास रेस्त्रां में बुलाया जो हाल ही में मुंबई में उन्होंने खोला है. इस दौरान वो अपनी पत्नी अनुष्का संग डिनर पर पहुंचे थे औऱ इससे जुड़ा वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस क्रिकेटर के सेंस ऑफ ह्यूमर का जवाब नहीं की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं कि विराट कोहली ने पैपराजी की गलती पर ऐसा क्या जवाब दिया कि फैंस की हंसी नहीं छूट रही है.

Anushka-Virat News: अनुष्का शर्मा को पैपराजी ने बोल दिया ‘सर’, विराट ने ऐसा जवाब दिया जवाब

दरअसल, पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट कोहली ने ब्लैक पैंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ प्रिंटेड शर्ट और अनुष्का शर्मा ने व्हाइट पैंट और ब्लैक हील्स के साथ व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप पहना था. वीडियो में तस्वीरें खिंचवाते हुए एक फोटोग्राफर ने गलती से अनुष्का शर्मा को ‘सर’ कह दिया. ऐसे में उस दौरान तो दोनों कपल केवल हंस रहा था, क्योंकि वो कैमरे के लिए पोज कर रहे  थे. हालांकि जब पोज खत्न हो गया तो विराट ने बेहद मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया.

फैंस को पसंद आया अंदाज

विराट और अनुष्का ने जब पोज पूरा कर लिया तो उसके बाद विराट कोहली मजाक करते हुए बोला ‘विराट मैम भी बोल दो’. इसे सुनने के बाद फोटोग्राफर भी माफी मांगते हैं. हालांकि विराट कहते हैं कि कोई बात नहीं, वहीं हंसते हुए कपल चला जाता है.  वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक फैन ने लिखा, हाय उनके सेंस ऑफ ह्यूमर का जवाब नहीं. दूसरे ने लिखा, विराट का सेंस ऑफ ह्यूमर. तीसरे ने दोनों की जोड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, जैसे वह विराट को देखती हैं. इसके अलावा फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर की हैं.

(Source- india.com)

Related Articles

Back to top button