IPL RR VS KKR MATCH: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हराया, जायसवाल ने खेली विस्फोटक पारी
IPL RR VS KKR MATCH: Rajasthan Royals beat Kolkata Knight Riders by 9 wickets, Jaiswal played explosive innings
IPL RR VS KKR MATCH TODAY: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 56वें मैच में यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 9 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए थे। जवाब में जायसवाल ने 47 गेंद पर 98 रन की नॉटआउट पारी खेलकर 13.1 ओवर में ही RR को जीत दिला दी।
Betul weather news today: गर्मी का गदर 41 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, लू चलने की संभावना
संजू सैमसन 29 गेंद में 48 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे। पहली पारी में युजवेंद्र चहल ने 4 और ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए थे। इस जीत से राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई। वहीं कोलकाता के प्लेऑफ में पहुंचने की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
(Source- dainik bhaskar)



