ipl satta news: आईपीएल पर सट्टा लगाते 5 और सट्टा पर्ची लिखते 7 गिरफ्तार

ipl satta news: 5 arrested for betting on IPL and 7 for writing betting slips

ipl satta news: बैतूल जिले के सारणी थाना पुलिस को आईपीएल के सटोरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि
एसपी सिद्धार्थ चौधरीके निर्देशन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नीरज सोनी के मार्गदर्शन में आईपीएल सट्टा  लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आईपीएल के सट्टा पकड़े गए जिसमें पांच आरोपी हरिओम यादव , हरिओम साहू,  सागर पवार, रोहित अग्रवाल पंकज खड़े से नगदी राशि ₹42000 वह करीबन ₹55000 का ट्रांजैक्शन होना पाया गया।
आईपीएल में इनके द्वारा नीलेश् गुड्डू पवार को आईपीएल का सट्टा उतारना पाया गया इसी प्रकार सट्टा पर्ची लिखने वाले कुल 7 आरोपियों तपन मंडल, दिनेश उर्फ गोलू डगोरिया,  संतोष प्रजापति, रोहित अग्रवाल , हरिओम साहू,  मनोज बेले और दीपक साहू को रंगे हाथ पकड़ा जिनके कब्जे से सट्टा पर्ची व नकदी ₹13500 विधिवत जब तक की है उक्त कार्रवाई में थाना सारणी चौकी पाथाखेड़ा घोड़ाडोंगरी के अधिकारी व कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button