Betul health employee strike: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का रविवार भी जारी रहा प्रदर्शन

Betul health employee strike:  बैतूल नियमितीकरण व 5 जून 2018 में शासन द्वारा बनाई गई नीति को लागू करने की मांग को लेकर जिले के एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्यो ने रविवार भी अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि 3 माह पूर्व शासन द्वारा हमारी मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था परंतु अब तक शासन द्वारा मांगे पूर्ण नहीं की गई।

Betul Road Accident News Today: सड़क हादसों में एक की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

पूर्व में भी नियमितीकरण और शासन द्वारा बनाई गई नीति को लागू करने की मांग को लेकर सभी स्वास्थ्य कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त की गई थी। परंतु निराकरण नहीं निकलने के कारण प्रदेश के साथ बैतूल जिले में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सदस्य क्रमिक भूख हड़ताल पर है। सभी संविदा साथी बारी-बारी से भूख हड़ताल पर बैठ रहे हैं। दिन प्रतिदिन कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है और पूरे जोश के साथ इस बार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। रविवार को एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अर्चना लिखितकर, रीना उइके, प्रतिमा झाड़े, पूजा उइके, धर्मशीला अमराटे, डॉ आशीष कुमार सोनी, डॉ गोविंद साहू, राजेन्द्र टांडेकर, बल्लू सोनी, एकनाथ ठाकुर, योगेश सूर्यवँशी, पंकज डोंगरे, प्रहलाद बांसे, डॉ स्वतंत्र परतेती आंदोलन में शामिल हुए। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन से मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रैल को प्रांतीय टीम द्वारा सक्रिय सदस्यों और जिला कार्यकारिणी की प्रांतीय बैठक आहूत की गई है। जिसमें आंदोलन को और अधिक प्रभावी बनाये जाने सम्बन्धी एजेंडा तैयार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button