Betul Road Accident News Today: सड़क हादसों में एक की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident News Today: One killed, 3 seriously injured in road accidentssad

Betul Road Accident News Today: बैतूल के ग्राम चारसी के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरे हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात को ग्राम मोहढाना और चारसी के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में पानबेहरा निवासी सुनत कवड़े 18 वर्ष घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया था। रविवार दोपहर को उपचार से समय सुनत की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक एक अन्य हादसा हुआ है जिसमे तीन लोग घायल हो गए है। हादसे में घायल जुनवानी निवासी दिलीप पिता जुगलशाह धुर्वे, दिनेश पिता गुल्लू उइके निवासी उमरपेठ, धर्मपाल पिता चैतू पकल निवासी आमाडोह शामिल है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।



