Betul Crime News Today: ग्राम खंडारा के एक घर पर वन विभाग का छापा, हिरण के मांस के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार
Betul Crime News Today: Forest department raids a house in village Khandara, father and son arrested with deer meat
Betul Crime News Today: बैतूल उत्तर वन मंडल क्षेत्र के ग्राम खंडारा में हिरण के मांस के साथ दो पिता पुत्र को गिफ्तार किया है। रेंजर राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि खंडारा में हिरण का शिकार कर मांस को बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने रमेश मोहबे के घर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान हिरण का मांस बरामद किया है। वन विभाग की टीम ने हिरण के मांस के साथ रमेश मोहबे (53) और उसके पुत्र अनिकेत (25) को गिरफ्तार किया है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि हिरण पानी की तलाश में गांव की ओर आया और आरोपियों द्वारा हिरण का शिकार किया है। शिकार करने के बाद आरोपी हिरण का मांस बेचने के फिराक में थे। हालांकि पकड़े गए आरोपियों से अब तक हुई पूछताछ में बताया गया कि हिरण गांव के समीप आया था जिसका कुत्तों ने शिकार किया है। शिकार करने के बाद वे मृत हिरण को मांस के लिए घर उठाकर ले आए थे, उन्होंने हिरण का शिकार नहीं किया है।
रेंजर श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अभी और पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद और खुलासा होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जंगली सूअर के मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जंगली जानवर के मांस को बेचने का यह दूसरा मामला सामने आया है। जंगली जानवर को शिकार कर मांस बेचे जाने की घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे है।



