Betul health employee strike: स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर, संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की चौथे दिन भी जारी रही हड़ताल

Betul health employee strike: Impact on health services, strike of contract health workers continues for fourth day

Betul health employee strike: बैतूल जिले के आठ सैकड़ा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन रूप से हड़ताल का रुख अपनाते हुए अपनी मांगों के लिए आंदोलनरत है। आंदोलन के चौथे दिन शुक्रवार को 4 संविदा स्वास्थ्य कर्मी अनुराधा बारंगे, अंजली मोहबे, डॉ चिरोंजी लाल कवड़े, गजराज रघुवंशी क्रमिक रुप से भूख हड़ताल पर रहे।
जिनका संविदा कर्मचारियों की ओर से राखी बारपेटे, जयश्री अडलक, गनपत झोड़, कोमल वाड़ीवा, दीपक झारिया ने स्वागत किया। गौरतलब है कि शुक्रवार एनीमिया कार्यक्रम का तृतीय चरण चालू किया गया एनिमिक बच्चो की स्क्रीनिंग,खून की जांच, आवश्यक उपचार, रिपोर्टिंग की जानी होती है लेकिन जिले के 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर होने से एनीमिया अभियान प्रभावित होने का आंशिक असर नज़र आया।

Related Articles

Back to top button