Gold Silver Prices Today: आज फिर कम हो गए सोने चांदी के दाम, खरीदारी करने का अच्छा मौका

Gold Silver Prices Today 21 April 2023: सर्राफा बाजार में सोने चांदी के दाम मैं उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को सोने चादी के दाम में नरमी देखने को मिली है। विवाह सीजन प्रारंभ होने के पहले लोग सोना चांदी सस्ता होने की राह देख रहे।

भारतीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 21 अप्रैल, 2023 को सोने और चांदी के भाव में कमजोरी देखने को मिल रही हैं. सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आ गई. वहीं, चांदी का भाव भी 75 हजार रुपये प्रति किलो के नीचे आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर आज सोने का जून वायदा 60020 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास हैं. वहीं चांदी का मई वायदा 74879 रुपये प्रति किलोग्राम है. 27 अप्रैल माह से विवाह सीजन भी प्रारंभ हो रहा है। सोने चांदी के दाम घटने से थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन आने वाले दिनों में दाम बढ़ भी सकते हैं। जानकार बताते है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण सोने चांदी के दाम बढ़ने की बात कह रहे है।

Gyan ki baten today: आज की ज्ञान की बातें जो सफलता की ओर अग्रसर करेगी

IBJA द्वारा शुक्रवार जारी भाव के अनुसार आज 999 कैरेट वाला सोना 60446 के आसपास कारोबार कर रहा, वहीं 995 कैरेट वाला सोना 60204 के भाव पर खुला, 916 कैरेट वाला सोना 55369 के भाव पर खुला, 750 कैरेट वाला सोना 45335 के भाव पर खुला, 585 कैरेट वाला सोना 35361 के भाव पर खुला, वहीं 999 कैरेट वाली चांदी 74763 के भाव पर कारोबार कर रहा हैं. दाम बढ़ने के कारण सराफा बाजार में बहुत अधिक रौनक नहीं है।

Related Articles

Back to top button